Leviticus 10:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab moosa ne haroon se aur usake putra aeleeajar aur itamar se kaha, tum log apane siron ke bal mat bikhrao, aur n apane vasren ko faado, aeesa n ho ki tum bhee mar jao, aur saree mandlee par usaka krodha bhdk utte parantu vah israael ke kul gharane ke log jo tumhare bhaibandha haain yahova kee lagai hui ag par vilap karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने हारून और उसके अन्य पुत्रों एलीआजार और ईतामार से बात की। मूसा ने उनसे कहा, “कोई शोक प्रकट न करो! अपने वस्त्र न फाड़ो या अपने बालों को न बिखरो! शोक प्रकट न करो, तुम मरोगे नहीं और योहवा तुम सभी लोगों से अप्रसन्न नहीं होगा। इस्राएल का पूरा राष्ट्र तुम लोगों का सम्बन्धी है। वे यहोवा द्वारा नादाब और अबीहू के जलाने के विषय में रो पीट सकते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने हारून और उसके पुत्रों− एलआजर तथा ईतामर−से कहा, ‘तुम मृत्यु शोक प्रकट करने के लिए अपने सिर के बाल मत बिखराओ, अपने वस्त्र भी मत फाड़ो। ऐसा न हो कि तुम मर जाओ, और समस्त मण्डली पर प्रभु का क्रोध भड़क उठे। किन्तु तुम्हारे भाई-बन्धु, इस्राएल के सब वंशज, उस आग के लिए विलाप करें, जिसको प्रभु ने प्रज्वलित किया है।
Hindi Bible HHBD
तब मूसा ने हारून से और उसके पुत्रा एलीआजर और ईतामार से कहा, तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ, और न अपने वस्त्रों को फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मण्डली पर उसका क्रोध भड़क उठे; परन्तु वह इस्त्राएल के कुल घराने के लोग जो तुम्हारे भाईबन्धु हैं यहोवा की लगाई हुई आग पर विलाप करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा ने हारून से और उसके पुत्र एलीआज़ार और ईतामार से कहा, “तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ, और न अपने वस्त्रों को फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मण्डली पर उसका क्रोध भड़क उठे; परन्तु वह इस्राएल के कुल घराने के लोग जो तुम्हारे भाईबन्धु हैं यहोवा की लगाई हुई आग पर विलाप करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद मोशेह ने अहरोन और उनके पुत्र एलिएज़र और इथामार को यह आदेश दिया, “अपने सिर के बालों को न मुंडाओ और न ही अपने वस्त्र फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम्हारी मृत्यु हो जाए और याहवेह का क्रोध सारी सभा पर भड़क उठे. केवल तुम्हारे भाई अर्थात् इस्राएल की सारी प्रजा याहवेह के द्वारा लगाई हुई इस आग के लिए विलाप करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा ने हारून से और उसके पुत्र एलीआजर और ईतामार से कहा, “ तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ #, और न अपने वस्त्रों को फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मण्डली पर उसका क्रोध भड़क उठे; परन्तु इस्राएल के सारे घराने के लोग जो तुम्हारे भाई-बन्धु हैं वह यहोवा की लगाई हुई आग पर विलाप करें।