Leviticus 11:44 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki maain tumhara parameshvar yahova hoon is prakar ke renganevale jantu ke dara jo prathvee par chalata haai apane ap ko ashuuddh n karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों क्योंकि में तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ! मैं पवित्र हूँ इसलिए तुम्हें अपने को पवित्र रखना चाहिए! उन घिनौने रेंगने वाले जानवरों से अपने को घोनौना न बनाओ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं प्रभु तुम्हारा परमेश्वर हूँ, इसलिए अपने आपको पवित्र बनाओ, और पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ। तुम भूमि पर रेंगनेवाले जीव-जन्तुओं के द्वारा अपने आपको अशुद्ध मत करना।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं; इस प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आप को अशुद्ध न करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ; इस कारण अपने को शुद्ध करके पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ। इसलिये तुम किसी प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आप को अशुद्ध न करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि मैं वही याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं, इसलिये स्वयं को शुद्ध करो और पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं. उन जंतुओं के द्वारा स्वयं को अशुद्ध न करना, जो भूमि पर रेंगते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ; इस कारण अपने को शुद्ध करके पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ # । इसलिए तुम किसी प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आपको अशुद्ध न करना।