Leviticus 12:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir vah sree apane shuuddh karanevale roodhair men tentees din rahe aur jab tak usake shuuddh ho jane ke din poore n hon tab tak vah n to kisee paavitra vastu ko chhua, aur n paavitrasthan men pravesh kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
खून की हानि से उत्पन्न अशुद्धि से शुद्ध होने के तैंतीस दिन बाद तक यह होगा। उस स्त्री को वह कुछ नहीं छूना चाहिए जो पवित्र है। उसे पवित्र स्थान में तब तक नहीं जाना चाहिए जब तक उसके पवित्र होने का समय पूरा न हो जाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह स्त्री अपने शुद्धीकरण के रक्त में तैंतीस दिन तक रहेगी। जब तक उसके शुद्धीकरण के दिन पूरे न हो जाएँगे, वह पवित्र वस्तु का स्पर्श नहीं करेगी, और न पवित्र-स्थान में ही प्रवेश करेगी।
Hindi Bible HHBD
फिर वह स्त्री अपने शुद्ध करनेवाले रूधिर में तेंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे न हों तब तक वह न तो किसी पवित्रा वस्तु को छुए, और न पवित्रास्थान में प्रवेश करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वह स्त्री अपने शुद्ध करनेवाले रुधिर में तैंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे न हों तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छूए, और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह स्त्री रक्तस्राव के नियत तैंतीस दिन तक शुद्ध होने की क्रिया में रहेगी, जब तक उसके शुद्ध होने के दिन पूरे न हो जाएं, वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छुएगी और न ही पवित्र स्थान में प्रवेश करेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वह स्त्री अपने शुद्ध करनेवाले रूधिर में तैंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन # पूरे न हों तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छूए, और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे।