Leviticus 12:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab usake shuuddh ho jane ke din poore ho, tab chahe usake betta hua ho chahe bettee, vah homabaali ke liye aek varsha ka bhedee ka bachcha, aur papabali ke liye kabootaree ka aek bachcha va pandukee milapavale tamboo ke dar par yajak ke pas laae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“नई माँ जिसने अभी लड़की या लड़के को जन्म दिया है, ऐसी माँ के शुद्ध होने का विशेष समय पूरा होने पर उसे मिलापवाले तम्बू में विशेष भेंटें लानी चाहिए। उसे उन भेंटों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक को देना चाहिए। उसे एक वर्ष का मेमना होमबलि के लिए और पापबलि के हेतु एक फ़ाख्ता या कबूतर का बच्चा लाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब उसके शुद्धीकरण के दिन पूरे हो जाएँगे, तब चाहे उसने पुत्र को जन्‍म दिया हो अथवा पुत्री को, वह अग्‍नि-बलि के लिए एक वर्ष का मेमना, पाप-बलि के लिए कबूतर का एक बच्‍चा अथवा पण्‍डुक मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास लाएगी।
Hindi Bible HHBD
और जब उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे हों, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो चाहे बेटी, वह होमबलि के लिये एक वर्ष का भेड़ी का बच्चा, और पापबलि के लिये कबूतरी का एक बच्चा वा पंडुकी मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास लाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे हों, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो चाहे बेटी, वह होमबलि के लिये एक वर्ष का भेड़ का बच्‍चा, और पापबलि के लिये कबूतरी का एक बच्‍चा या पंडुकी मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास लाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘जब उस स्त्री की शुद्ध होने की क्रिया पूर्ण हो जाए, चाहे वह पुत्र के लिए हो अथवा पुत्री के लिए, वह मिलनवाले तंबू के द्वार पर पुरोहित के सामने होमबलि के लिए एक वर्ष का मेमना तथा पापबलि के लिए एक कबूतर का बच्चा अथवा एक कपोत का बच्चा लेकर आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे हों, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो चाहे बेटी, वह होमबलि के लिये एक वर्ष का # भेड़ का बच्चा, और पापबलि के लिये कबूतरी का एक बच्चा या पिण्डुकी मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास लाए।