Leviticus 12:8 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi usake pas bhed va bakaree dene kee poonjee n ho, to do pandukee va kabootaree ke do bachche, aek to homabaali aur doosara papabaali ke liye de aur yajak usake liye praayaashchaitt kare, tab vah shuuddh ttharegee..
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि उसके हाथ में मेमना चढ़ाने के लिए धन न हो तो वह दो पण्डुक अथवा कबूतर के दो बच्चे लेगी: एक अग्नि-बलि के लिए और एक पाप-बलि के लिए। पुरोहित उसके लिए प्रायश्चित करेगा और वह शुद्ध हो जाएगी।’
Hindi Bible HHBD
और यदि उसके पास भेड़ वा बकरी देने की पूंजी न हो, तो दो पंडुकी वा कबूतरी के दो बच्चे, एक तो होमबलि और दूसरा पापबलि के लिये दे; और याजक उसके लिये प्रायश्चित्त करे, तब वह शुद्ध ठहरेगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि उसके पास भेड़ या बकरी देने की पूँजी न हो, तो दो पंडुकी या कबूतरी के दो बच्चे, एक तो होमबलि और दूसरा पापबलि के लिये दे; और याजक उसके लिये प्रायश्चित्त करे, तब वह शुद्ध ठहरेगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि वह स्त्री एक मेमना खरीदने में असमर्थ है, तो वह दो कपोत अथवा दो कबूतर के बच्चे लेकर आए; एक होमबलि के लिए और अन्य पापबलि के लिए. इस प्रकार पुरोहित उस स्त्री के लिए प्रायश्चित्त पूरा करे और वह स्त्री पवित्र हो जाएगी.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि उसके पास भेड़ या बकरी देने की पूँजी न हो, तो दो पिण्डुकी या कबूतरी के दो बच्चे, एक तो होमबलि और दूसरा पापबलि के लिये दे; और याजक उसके लिये प्रायश्चित करे, तब वह शुद्ध ठहरेगी।”