Leviticus 13:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yajak us soojan ko dekhe, aur yaadi vah charma se gaahira dekh pade, aur usake roaen bhee ujale ho gaae ho, to yajak yah janakar us manushy ko ashuuddh ttharaae kyonaki vah koddh kee vyadhai haai jo faode men se foottkar nikalee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक को उसे देखना चाहिए। यदि सूजन चर्म से गहरा है और इस पर के बाल सफेद हो गये हैं तो याजक को घोषणा करनी चाहिए कि वह व्यक्ति अशुदध है। वह दाग भयानक चर्म रोग है। यह फोड़े के भीतर से फूट पड़ा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित जांच करेगा। यदि सूजन त्वचा के भीतर गहरी दिखाई देगी, उस स्थान के रोएं सफेद हो गए होंगे, तो पुरोहित उस व्यक्ति को अशुद्ध घोषित करेगा। यह कुष्ठ जैसा रोग है और फोड़े में फूटा है।
Hindi Bible HHBD
और याजक उस सूजन को देखे, और यदि वह चर्म से गहिरा देख पड़े, और उसके रोएं भी उजले हो गए हों, तो याजक यह जानकर उस मनुष्य को अशुद्ध ठहराए; क्योंकि वह कोढ़ की व्याधि है जो फोड़े में से फूटकर निकली है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजक उस सूजन को देखे, और यदि वह चर्म से गहरा दिखाई पड़े, और उसके रोएँ भी उजले हो गए हों, तो याजक यह जानकर उस मनुष्य को अशुद्ध ठहराए; क्योंकि वह कोढ़ की व्याधि है जो फोड़े में से फूटकर निकली है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित इसको ध्यान से देखे; यदि उसे यह लगे कि यह त्वचा में फैल रहा है और इसके रोएं भी सफेद हो गए हैं, तब पुरोहित उस व्यक्ति को अशुद्ध घोषित कर दे; यह कोढ़ का संक्रमण है, जिसकी शुरुआत फोड़े से हुई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजक उस सूजन को देखे, और यदि वह चर्म से गहरा दिखाई पड़े, और उसके रोएँ भी उजले हो गए हों, तो याजक यह जानकर उस मनुष्य को अशुद्ध ठहराए; क्योंकि वह कोढ़ की व्याधि है जो फोड़े में से फूटकर निकली है।