Leviticus 13:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi yajak dekhe, ki fool men ujale roaen naheen aur n vah charma se kuchh gaahira haai, aur usakee chamak kam hui haai, to vah usako sat din tak band kar rakhe,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु याजक यदि उस स्थान को देखता है और सफेद दाग में सफेद बाल नहीं हैं और दाग चर्म से गहरा नहीं है, बल्कि हल्का है तो याजक को उसे सात दिन के लिए ही अलग करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु यदि पुरोहित उसकी जांच करके देखता है कि दाग के स्थान के रोएं सफेद नहीं हैं, और दाग त्वचा के भीतर गहरा नहीं है, वरन् हल्का है तो पुरोहित उस व्यक्ति को सात दिन तक बन्द रखेगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि याजक देखे, कि फूल में उजले रोएं नहीं और न वह चर्म से कुछ गहिरा है, और उसकी चमक कम हुई है, तो वह उसको सात दिन तक बन्द कर रखे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर यदि याजक देखे कि दाग में उजले रोएँ नहीं और न वह चर्म से कुछ गहरा है, और उसकी चमक कम हुई है, तो वह उसको सात दिन तक बन्द कर रखे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि पुरोहित इसको जांचता है और यह पाता है कि उस धब्बे पर के रोएं सफेद नहीं हुए हैं और संक्रमण त्वचा से गहरा नहीं है, परंतु इसका रंग हल्का पड़ गया है, तो पुरोहित उस व्यक्ति को सात दिन अलग रखे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर यदि याजक देखे, कि दाग में उजले रोएँ नहीं और न वह चर्म से कुछ गहरा है, और उसकी चमक कम हुई है, तो वह उसको सात दिन तक बन्द करके रखे,