Leviticus 13:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi vah fool charma men naheen faaila aur apane sthan hee par jahan ka tahan hee bana ho, aur usakee chamak kam hui ho, to vah jal jane ke karan sooja hua haai, yajak us manushy ko shuuddh ttharaae kyonaki vah dag jal jane ke karan se haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि सफेद दाग चर्म पर न फैल, अपितु धुंधला हो तो यह जलने से पैदा हुई सूजन है। याजक को उस व्यक्ति को शुद्ध घोषित करना चाहिए। यह केवल जले का निशान है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु यदि दाग ज्‍यों का त्‍यों रहता है, और वह त्‍वचा पर नहीं फैलता है वरन् हल्‍का रहता है, तो यह ज्‍वलन की सूजन है। पुरोहित उस व्यक्‍ति को शुद्ध घोषित करेगा; क्‍योंकि यह ज्‍वलन का दाग है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि वह फूल चर्म में नहीं फैला और अपने स्थान ही पर जहां का तहां ही बना हो, और उसकी चमक कम हुई हो, तो वह जल जाने के कारण सूजा हुआ है, याजक उस मनुष्य को शुद्ध ठहराए; क्योंकि वह दाग जल जाने के कारण से है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि वह दाग चर्म में नहीं फैला और अपने स्थान ही पर जहाँ का तहाँ बना हो, और उसकी चमक कम हुई हो, तो वह जल जाने के कारण सूजा हुआ है, याजक उस मनुष्य को शुद्ध ठहराए; क्योंकि वह दाग जल जाने के कारण से है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि धब्बा तो त्वचा पर ज्यों का त्यों है, परंतु वह त्वचा में फैला नहीं हैं परंतु उसका रंग हल्का पड़ गया है, तो यह जलने के घाव से उत्पन्‍न सूजन है; पुरोहित उस व्यक्ति को तब शुद्ध घोषित कर दे, क्योंकि यह तो जलने से उत्पन्‍न हुआ चिन्ह मात्र है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि वह दाग चर्म में नहीं फैला और अपने स्थान ही पर जहाँ का तहाँ बना हो, और उसकी चमक कम हुई हो, तो वह जल जाने के कारण सूजा हुआ है, याजक उस मनुष्य को शुद्ध ठहराए; क्योंकि वह दाग जल जाने के कारण से है।