Leviticus 13:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to yajak vyaadhai ko dekhe, aur yaadi vah charma se gaahiree dekh pade, aur us men boore boore patale bal ho, to yajak us manushy ko ashuuddh ttharaae vah vyadhai senhua, arthata sir va daddhee ka koddh haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक को छूत के रोग को देखना चाहिए। यदि छूत का रोग चर्म से गहरा मालूम हो और इसके चारों ओर के बाल बारीक और पीले हों तो याजक को घोषणा करनी चाहिए कि व्यक्ति अशुद्ध है। यह बुरा चर्मरोग है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो पुरोहित उस रोग की जांच करेगा। यदि वह त्‍वचा के भीतर गहरा दिखाई देगा, और उसके बाल पीले तथा पतले होंगे तो पुरोहित उस पुरुष या स्‍त्री को अशुद्ध घोषित करेगा। यह सिर अथवा ठुड्डी का चर्म-रोग, अर्थात् खाज है।
Hindi Bible HHBD
तो याजक व्याधि को देखे, और यदि वह चर्म से गहिरी देख पड़े, और उस में भूरे भूरे पतले बाल हों, तो याजक उस मनुष्य को अशुद्ध ठहराए; वह व्याधि सेंहुआं, अर्थात् सिर वा डाढ़ी का कोढ़ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो याजक व्याधि को देखे, और यदि वह चर्म से गहरी देख पड़े, और उसमें भूरे भूरे पतले बाल हों, तो याजक उस मनुष्य को अशुद्ध ठहराए; वह व्याधि सेंहुआ, अर्थात् सिर या दाढ़ी का कोढ़ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तो पुरोहित इसका निरीक्षण करे और यदि संक्रमण त्वचा में गहरा मालूम हो और उस स्थान के रोम महीन भूरे रंग के हो गए हों, तो पुरोहित उसे अशुद्ध घोषित कर दे, यह सेहुंआ है, सिर एवं दाढ़ी का कोढ़.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो याजक व्याधि को देखे, और यदि वह चर्म से गहरी देख पड़े, और उसमें भूरे-भूरे पतले बाल हों, तो याजक उस मनुष्य को अशुद्ध ठहराए; वह व्याधि सेंहुआ, अर्थात् सिर या दाढ़ी का कोढ़ है।