Leviticus 13:34 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sataven din yajak sehuen ko dekhe, aur yaadi vah senhuan charma men faaila n ho aur charma se gahira n dekh pade, to yajak us manushy ko shuuddh ttharaae aur vah apane vasr dhaeke shuuddh tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सातवें दिन याजक को रोगी को देखना चाहिए। यदि रोग चर्म मे नहीं फैला है और यह चर्म से गहरा नहीं मालूम होता है तो याजक को घोषणा करनी चाहिए कि व्यक्ति शुद्ध है। व्यक्ति को अपने वस्त्र धोने चाहिए तथा शुद्ध हो जाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित सातवें दिन खाज की जांच करेगा। यदि खाज त्वचा पर नहीं फैली है, और वह त्वचा के भीतर गहरी नहीं दिखाई देती है तो पुरोहित उस व्यक्ति को शुद्ध घोषित करेगा। वह व्यक्ति अपने वस्त्र धोएगा और शुद्ध हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और सातवें दिन याजक सेहुएं को देखे, और यदि वह सेंहुआं चर्म में फैला न हो और चर्म से गहिरा न देख पड़े, तो याजक उस मनुष्य को शुद्ध ठहराए; और वह अपने वस्त्रा धोके शुद्ध ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सातवें दिन याजक सेंहुएँ को देखे, और यदि वह सेंहुआ चर्म में फैला न हो और चर्म से गहरा न देख पड़े, तो याजक उस मनुष्य को शुद्ध ठहराए; और वह अपने वस्त्र धोके शुद्ध ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर सातवें दिन पुरोहित उस सेहुंए की जांच करे; यदि सेहुंआ त्वचा में और अधिक नहीं फैल रहा है और यह त्वचा में गहरा मालूम नहीं होता, तो पुरोहित उस व्यक्ति को शुद्ध घोषित कर दे; वह व्यक्ति अपने वस्त्रों को धोकर शुद्ध हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सातवें दिन याजक सेंहुएँ को देखे, और यदि वह सेंहुआ चर्म में फैला न हो और चर्म से गहरा न देख पड़े, तो याजक उस मनुष्य को शुद्ध ठहराए; और वह अपने वस्त्र धोकर शुद्ध ठहरे।