Leviticus 13:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi usakee drashtti men vah senhuan jaaise ka taaisa bana ho, aur us men kale kale bal jame ho, to vah jane kee senhuan changa ho gaya haai, aur vah manushy shuuddh haai yajak usako shuuddh hee ttharaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि याजक यह समझता है कि रोग का बढ़ना रुक गया है और इसमें काले बाल उग रहे हैं तो रोग अच्छा हो गया है। व्यक्ति शुद्ध है। याजक को घोषणा करनी चाहिए कि व्यक्ति शुद्ध है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु यदि उसकी दृष्‍टि में खाज ज्‍यों की त्‍यों है, उस स्‍थान पर काले बाल उग आए हैं, तो खाज अच्‍छी हो गई है और वह व्यक्‍ति शुद्ध है। पुरोहित उस व्यक्‍ति को शुद्ध घोषित करेगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि उसकी दृष्टि में वह सेंहुआं जैसे का तैसा बना हो, और उस में काले काले बाल जमे हों, तो वह जाने की सेंहुआं चंगा हो गया है, और वह मनुष्य शुद्ध है; याजक उसको शुद्ध ही ठहराए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि उसकी दृष्‍टि में वह सेंहुआ जैसे का तैसा बना हो, और उसमें काले–काले बाल जमे हों, तो वह जाने कि सेंहुआ चंगा हो गया है, और वह मनुष्य शुद्ध है; याजक उसको शुद्ध ही ठहराए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि उसकी जांच के अनुसार सेहुंए में कोई बदलाव नहीं है, किंतु उसमें काले रोएं उग आए हैं, तो वह सेहुंआ स्वस्थ हो गया है, वह व्यक्ति शुद्ध है और पुरोहित उसे शुद्ध घोषित कर दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि उसकी दृष्टि में वह सेंहुआ जैसे का तैसा बना हो, और उसमें काले-काले बाल जमे हों, तो वह जाने की सेंहुआ चंगा हो गया है, और वह मनुष्य शुद्ध है; याजक उसको शुद्ध ही ठहराए।