Leviticus 13:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sataven din yajak usako dekhe, aur yadi vah vyaadhai jaaisee kee taaisee banee rahe aur usake charma men n faailee ho, to yajak usako aur bhee sat din tak bandakar rakhe
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सातवे दिन याजक को उस व्यक्ति की जाँच करनी चाहिए। यदि याजक देखे कि घाव में परिवर्तन नहीं हुआ है और वह चर्म पर और अधिक फैला नहीं है तो याजक को और सात दिन के लिए उसे अलग करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित सातवें दिन उसकी जांच करेगा। यदि उसकी दृष्‍टि में रोग ज्‍यों का त्‍यों है, त्‍वचा पर नहीं फैला है तो पुरोहित उसको सात दिन तक और बन्‍द रखेगा।
Hindi Bible HHBD
और सातवें दिन याजक उसको देखे, और यदि वह व्याधि जैसी की तैसी बनी रहे और उसके चर्म में न फैली हो, तो याजक उसको और भी सात दिन तक बन्दकर रखे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सातवें दिन याजक उसको देखे, और यदि वह व्याधि जैसी की तैसी बनी रहे और उसके चर्म में न फैली हो, तो याजक उसको और भी सात दिन तक बन्द कर रखे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सातवें दिन पुरोहित उस व्यक्ति का निरीक्षण करे और यदि उसे प्रतीत हो कि संक्रमण तो ज्यों का त्यों है, किंतु वह त्वचा में फैला नहीं है, तो पुरोहित उस व्यक्ति को और सात दिन के लिए अलग रखे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सातवें दिन याजक उसको देखे, और यदि वह व्याधि जैसी की तैसी बनी रहे और उसके चर्म में न फैली हो, तो याजक उसको और भी सात दिन तक बन्द करके रखे;