Leviticus 13:58 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi us vasr se jisake tane va bane men vyaadhai ho, va chamade kee jo vastu ho us se jab dhaei jaae aur vyaadhai jatee rahee, to vah doosaree bar dhaul kar shuuddh tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि धोने के बाद फफूँदी न लौटे, तो वह चमड़ा या कपड़ा शुद्ध है। इसका कोई महत्व नहीं कि कपड़ा कढ़ा हुआ या बुना हुआ था। वह कपड़ा शुद्ध है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वस्त्र, ताना-बाना अथवा चमड़े की कोई वस्तु जिसे धोने के पश्चात् दाग निकल गया है, पुन: धोई जाएगी। तब वह शुद्ध होगी।’
Hindi Bible HHBD
और यदि उस वस्त्रा से जिसके ताने वा बाने में व्याधि हो, वा चमड़े की जो वस्तु हो उस से जब धोई जाए और व्याधि जाती रही, तो वह दूसरी बार धुल कर शुद्ध ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि उस वस्त्र से जिसके ताने या बाने में व्याधि हो, या चमड़े की जो वस्तु हो उस से जब धोई जाए और व्याधि जाती रही, तो वह दूसरी बार धुल कर शुद्ध ठहरे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुमने उस संक्रमित वस्त्र, ताने अथवा बाने अथवा चमड़े की वस्तु को धो दिया है, तो इसको दूसरी बार धो दिया जाए और यह शुद्ध माना जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि उस वस्त्र से जिसके ताने या बाने में व्याधि हो, या चमड़े की जो वस्तु हो उससे जब धोई जाए और व्याधि जाती रही, तो वह दूसरी बार धुलकर शुद्ध ठहरे।”