Leviticus 14:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur attven din vah do nirdosh bhed ke bachche, aur annabaali ke liye tel se sana hua aepa ka teen dahai ansh maaida, aur loj bhr tel laae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“आठवें दिन उस व्यक्ति को दो नर मेमने लेने चाहिए जिनमें कोई दोष न हो। उसे एक वर्ष की एक मादा मेमना भी लेनी चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। उसे छ: र्क्वाट तेल मिला उत्तम महीन आटा लेना चाहिए। यह आटा अन्नबलि के लिए है। व्यक्ति को दो तिहाई पिन्ट जैतून का तेल लेना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘वह आठवें दिन दो निष्‍कलंक मेमने, एक वर्ष की एक निष्‍कलंक भेड़, अन्न-बलि के हेतु तेल सम्‍मिश्रित अढ़ाई किलो मैदा और आधा लिटर तेल लेगा।
Hindi Bible HHBD
और आठवें दिन वह दो निर्दोष भेड़ के बच्चे, और अन्नबलि के लिये तेल से सना हुआ एपा का तीन दहाई अंश मैदा, और लोज भर तेल लाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“आठवें दिन वह दो निर्दोष भेड़ के बच्‍चे, और एक वर्ष की निर्दोष भेड़ की बच्‍ची, और अन्नबलि के लिये तेल से सना हुआ एपा का तीन दहाई अंश मैदा, और लोज भर तेल लाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“आठवें दिन वह एक वर्षीय दो निर्दोष नर मेमने, एक वर्षीय निर्दोष मादा भेड़, अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा और एक तिहाई लीटर तेल ले;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“आठवें दिन वह दो निर्दोष भेड़ के बच्चे, और एक वर्ष की निर्दोष भेड़ की बच्ची, और अन्नबलि के लिये तेल से सना हुआ एपा का तीन दहाई अंश मैदा, और लोज भर तेल लाए।