Leviticus 14:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo tel yajak kee hathelee par rah jaae usako vah shuuddh honevale ke sir par dal de. aur yajak usake liye yahova ke samhane praayashchaitt kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक अपनी हथेली में बचा हुआ तेल शुद्ध किए जाने वाले व्यक्ति के सिर पर लगाएगा। इस प्रकार याजक उस व्यक्ति के पाप का यहोवा के सामने भुगतान करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपनी हथेली के शेष तेल को शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के सिर पर लगाएगा। तत्‍पश्‍चात् वह उसके लिए प्रभु के सम्‍मुख प्रायश्‍चित्त करेगा।
Hindi Bible HHBD
और जो तेल याजक की हथेली पर रह जाए उसको वह शुद्ध होनेवाले के सिर पर डाल दे। और याजक उसके लिये यहोवा के साम्हने प्रायश्चित्त करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो तेल याजक की हथेली पर रह जाए उसको वह शुद्ध होनेवाले के सिर पर डाल दे। और याजक उसके लिये यहोवा के सामने प्रायश्‍चित्त करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जबकि पुरोहित की हथेली में रखे बचे हुए तेल को पुरोहित उस व्यक्ति के सिर पर भी लगा दे, जिसे शुद्ध किया जा रहा है. फिर पुरोहित उस व्यक्ति की ओर से याहवेह के सामने प्रायश्चित करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो तेल याजक की हथेली पर रह जाए उसको वह शुद्ध होनेवाले के सिर पर डाल दे। और याजक उसके लिये यहोवा के सामने प्रायश्चित करे।