Leviticus 14:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yajak agyaa de, ki us ghar men vyaadhai dekhne ke liye mere jane se paahile use khalee karo, kaheen aeesa n ho ki jo kuchh ghar men ho vah sab ashuuddh tthare aur peechhe yajak ghar dekhne ko bheetar jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तब याजक को आदेश देना चाहिए कि घर को खाली कर दिया जाय। लोगों को याजक के फफूँदी देखने जाने से पहले ही यह करना चाहिए। इस तरह घर की सभी चीज़ों को याजक को असुद्ध नहीं कहना पड़ेगा। लोगों द्वारा घर खाली कर दिए जाने पर याजक घर में देखने जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित आदेश देगा कि रोग की जांच के हेतु घर में उसके प्रवेश करने के पूर्व घर खाली कर दिया जाए; ऐसा न हो कि घर की सब वस्तुएं अशुद्ध घोषित हो जाएं। तत्पश्चात् पुरोहित घर की जांच के हेतु भीतर आएगा।
Hindi Bible HHBD
तब याजक आज्ञा दे, कि उस घर में व्याधि देखने के लिये मेरे जाने से पहिले उसे खाली करो, कहीं ऐसा न हो कि जो कुछ घर में हो वह सब अशुद्ध ठहरे; और पीछे याजक घर देखने को भीतर जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याजक आज्ञा दे कि उस घर में व्याधि देखने के लिये मेरे जाने से पहले उसे खाली करो, कहीं ऐसा न हो कि जो कुछ घर में हो वह सब अशुद्ध ठहरे; और पीछे याजक घर देखने को भीतर जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इससे पहले कि पुरोहित उस घर में जाकर उस चिन्ह की जांच करे, वह यह आदेश दे कि वे उस घर को खाली कर दें, ऐसा न हो कि उस आवास में मौजूद सारी वस्तुएं अशुद्ध हो जाएं. उसके बाद पुरोहित उस आवास में प्रवेश कर उसकी जांच करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याजक आज्ञा दे कि उस घर में व्याधि देखने के लिये मेरे जाने से पहले उसे खाली करो, कहीं ऐसा न हो कि जो कुछ घर में हो वह सब अशुद्ध ठहरे; और इसके बाद याजक घर देखने को भीतर जाए।