Leviticus 14:48 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi yajak akar dekhe ki jab se ghar lesa gaya haai tab se us men vyaadhai naheen faailee haai, to yah janakar ki vah vyaadhai door ho gai haai, ghar ko shuuddh ttharaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“घर में नये पत्थर और लेप लगाने के बाद याजक को घर की जाँच करनी चाहिए। यदि फफूँदी घर में नहीं फैली है तो याजक घोषणा करेगा कि घर शुद्ध है। क्यों? क्योंकि फफूँदी समाप्त हो गई है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘किन्तु यदि पुरोहित आकर जांच करता है कि घर की लिपाई-पुताई के पश्चात् रोग घर में नहीं फैला है, तो वह घर को शुद्ध घोषित करेगा; क्योंकि वह रोग से स्वस्थ हो गया है।
Hindi Bible HHBD
और यदि याजक आकर देखे कि जब से घर लेसा गया है तब से उस में व्याधि नहीं फैली है, तो यह जानकर कि वह व्याधि दूर हो गई है, घर को शुद्ध ठहराए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“पर यदि याजक आकर देखे कि जब से घर लेसा गया है तब से उसमें व्याधि नहीं फैली है, तो यह जानकर कि वह व्याधि दूर हो गई है, घर को शुद्ध ठहराए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि इसके विपरीत, पुरोहित उस आवास में प्रवेश कर निरीक्षण करे, और यह पाए कि उस घर की पुनः पलस्तर करने के बाद वह फफूंदी वास्तव में नहीं फैली है, तो पुरोहित उस आवास को शुद्ध घोषित कर दे, क्योंकि यह रोग उसमें पुनः प्रकट नहीं हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“पर यदि याजक आकर देखे कि जब से घर लेसा गया है तब से उसमें व्याधि नहीं फैली है, तो यह जानकर कि वह व्याधि दूर हो गई है, घर को शुद्ध ठहराए।