Leviticus 15:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake retumatee rahane ke sab dinon men jis jis bichhaune par vah lette ve sab usake maasik dharma ke bichhaune ke saman ttharen aur jis jis vastu par vah baaitte ve bhee usake retumatee rahe ke dinon kee nai ashuuddh ttharen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“पूरे रक्त स्राव के समय वह स्त्री जिस बिस्तर पर लेटेगी, वह वैसा ही होगा जैसा मासिकधर्म के समय। जिस किसी चीज़ पर वह स्त्री बैठेगी, वह वैसे ही अशुद्ध होगी जैसे वह मासिकधर्म से अशुद्ध होती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस-जिस शय्‍या पर वह अपने रक्‍त-स्राव के दिनों में लेटेगी, वह उसके ऋतुकाल के समान अशुद्ध मानी जाएगी; अथवा जिस चौकी पर वह बैठेगी, वह उसके ऋतुकाल के सदृश अशुद्ध मानी जाएगी।
Hindi Bible HHBD
उसके ऋतुमती रहने के सब दिनों में जिस जिस बिछौने पर वह लेटे वे सब उसके मासिक धर्म के बिछौने के समान ठहरें; और जिस जिस वस्तु पर वह बैठे वे भी उसके ऋतुमती रहे के दिनों की नाई अशुद्ध ठहरें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके ऋतुमती रहने के सब दिनों में जिस जिस बिछौने पर वह लेटे वे सब उसके मासिक धर्म के बिछौने के समान ठहरें; और जिस जिस वस्तु पर वह बैठे वे भी उसके ऋतुमती रहने के दिनों के समान अशुद्ध ठहरें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कोई भी वह बिछौना जिस पर वह अपने स्राव के पूरे दिनों में लेटती है, वह उसके ऋतुस्राव के अशुद्ध बिछौने के समान होगा और हर एक वह वस्तु जिस पर वह बैठती है, वह उसके ऋतुस्राव के समान अशुद्ध होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके ऋतुमती रहने के सब दिनों में जिस-जिस बिछौने पर वह लेटे वे सब उसके मासिक धर्म के बिछौने के समान ठहरें; और जिस-जिस वस्तु पर वह बैठे वे भी उसके ऋतुमती रहने के दिनों के समान अशुद्ध ठहरें।