Leviticus 16:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jis bakare par ajajel ke liye chitthee nikale vah yahova ke samhane jeevata khda kiya jaae ki us se praayashchaitt kiya jaa, aur vah ajajel ke liye jangal men chhoda jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु चिट्ठी डालकर अजाजेल के लिए चुना गया बकरा यहोवा के सामने जीवित लाया जाना चाहिए। याजक उसे शुद्ध बनाने के लिये उपासना करेगा। तब यह बकरा मरुभूमि में अजाजेल के पास भेजा जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर जिस बकरे पर अजाजेल के लिए चिट्ठी निकलेगी, वह प्रभु के सम्‍मुख जीवित खड़ा किया जाएगा कि उस पर प्रायश्‍चित्त किया जाए और उसको निर्जन प्रदेश में अजाजेल के पास भेजा जा सके।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जिस बकरे पर अजाजेल के लिये चिट्ठी निकले वह यहोवा के साम्हने जीवता खड़ा किया जाए कि उस से प्रायश्चित्त किया जाए, और वह अजाजेल के लिये जंगल में छोड़ा जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जिस बकरे पर अज़ाज़ेल के लिये चिट्ठी निकले वह यहोवा के सामने जीवित खड़ा किया जाए कि उस से प्रायश्‍चित्त किया जाए, और वह अज़ाज़ेल के लिये जंगल में छोड़ा जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु वह बकरा, जिस पर अज़ाज़ेल बकरे के लिए पासा पड़ा, वह याहवेह के सामने जीवित लाया जाए कि उस पर प्रायश्चित पूरा करके उसे निर्जन प्रदेश में अज़ाज़ेल के लिए छोड़ दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जिस बकरे पर अजाजेल के लिये चिट्ठी निकले वह यहोवा के सामने जीवित खड़ा किया जाए कि उससे प्रायश्चित किया जाए, और वह अजाजेल के लिये जंगल में छोड़ा जाए।