Leviticus 16:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur haroon us papabali ke bachhde ko jo usee ke liye hoga sameep le aa, aur usako balidan karake apane aur apane gharane ke liye praayaashchaitt kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तब हारून अपने लिये बैल को पापबलि के रूप में चढ़ाएगा। हारून अपने आप को और अपने परिवार को शुद्ध करेगा। हारुन बैल को अपने लिए पापबलि के रूप में मारेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘हारून अपनी पाप-बलि के रूप में बछड़ा चढ़ाएगा और अपने तथा अपने परिवार के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा। वह अपनी पाप-बलि के लिए बछड़े का वध करेगा।
Hindi Bible HHBD
और हारून उस पापबलि के बछड़े को जो उसी के लिये होगा समीप ले आए, और उसको बलिदान करके अपने और अपने घराने के लिये प्रायश्चित्त करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हारून उस पापबलि के बछड़े को जो उसी के लिये होगा समीप ले आए, और उसको बलिदान करके अपने और अपने घराने के लिये प्रायश्‍चित्त करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फिर अहरोन पापबलि के बछड़े को, जो स्वयं उसके लिए तय है, भेंट करे और वह स्वयं के लिए एवं अपने परिवार के लिए प्रायश्चित पूरा करे. वह पापबलि के इस बछड़े का वध करे, जो स्वयं उसके लिए तय है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हारून उस पापबलि के बछड़े को, जो उसी के लिये होगा, समीप ले आए, और उसको बलिदान करके अपने और अपने घराने के लिये प्रायश्चित करे।