Leviticus 16:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah bachhde ke lohoo men se kuchh lekar poorab kee or praayashchaitt ke ddhkane ke upar apanee ungalee se chhdike, aur fir us lohoo men se kuchh ungalee ke dara us ddhkane ke samhane bhee sat bar chhdik de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
साथ ही साथ हारून को बैल का कुछ खून लेना चाहिए और उसे अपनी उँगली से उस विशेष ढक्कन के पूर्व की ओर छिड़कना चाहिए। इस के सामने वह अपनी ऊँगली से सात बार खून छिड़केगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह बछड़े का कुछ रक्त लेगा, और उसको अपनी अंगुली से दया-आसन के अग्र भाग पर छिड़क देगा। वह दया-आसन के सामने अपनी अंगुली से सात-बार रक्त छिड़केगा।
Hindi Bible HHBD
तब वह बछड़े के लोहू में से कुछ लेकर पूरब की ओर प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर अपनी उंगली से छिड़के, और फिर उस लोहू में से कुछ उंगली के द्वारा उस ढकने के साम्हने भी सात बार छिड़क दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह बछड़े के लहू में से कुछ लेकर पूर्व की ओर प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर अपनी उंगली से छिड़के, और फिर उस लहू में से कुछ उंगली के द्वारा उस ढकने के सामने भी सात बार छिड़क दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा वह इस बैल का लहू लेकर उसे पूर्व दिशा की ओर करुणासन के सामने अपनी उंगली से छिड़क दे; हां, करुणासन के समक्ष इसके कुछ रक्त को अपनी उंगली से सात बार छिड़क दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह बछड़े के लहू में से कुछ लेकर पूरब की ओर प्रायश्चित के ढकने के ऊपर अपनी उँगली से छिड़के, और फिर उस लहू में से कुछ उँगली के द्वारा उस ढकने के सामने भी सात बार छिड़क दे।