Leviticus 16:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir vah us papabali ke bakare ko jo sadhaaran janata ke liye hoga balidan karake usake lohoo ko beechavale parde ke bheetar le aa, aur jis prakar bachhde ke lohoo se us ne kiya tha tteek vaaisa hee vah bakare ke lohoo se bhee kare, arthata usako praayaashchaitt ke ddhkane ke upar aur usake samhane chhdike.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तब हारून को लोगों के लिए पापबलि स्वरूप बकरे को मारना चाहिए। हारून को बकरे का खून पर्दे के पीछे कमरे में लाना चाहिए। हारून को बकरे के खून से वैसा ही करना चाहिए जैसा बैल के खून से उसने किया। हारून को उस ढक्कन पर और ढक्कन के साने बकरे का खून छिड़कना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘हारून लोगों के लिए पाप-बलि के बकरे का वध करेगा। वह उसके रक्त को अन्त:पट के भीतर लाएगा। जैसा उसने बछड़े के रक्त के साथ किया वैसा ही बकरे के रक्त के साथ करेगा। वह उसको दया-आसन के ऊपर तथा उसके सामने छिड़क देगा।
Hindi Bible HHBD
फिर वह उस पापबलि के बकरे को जो साधारण जनता के लिये होगा बलिदान करके उसके लोहू को बीचवाले पर्दे के भीतर ले आए, और जिस प्रकार बछड़े के लोहू से उस ने किया था ठीक वैसा ही वह बकरे के लोहू से भी करे, अर्थात् उसको प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर और उसके साम्हने छिड़के।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वह उस पापबलि के बकरे को जो साधारण जनता के लिये होगा बलिदान करके उसके लहू को बीचवाले परदे के भीतर ले आए, और जिस प्रकार बछड़े के लहू से उसने किया था ठीक वैसा ही वह बकरे के लहू से भी करे, अर्थात् उसको प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर और उसके सामने छिड़के।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फिर अहरोन पापबलि के उस बकरे की बलि करे, जो प्रजा के लिए है और इसके लहू को पर्दे के भीतर लाकर इसके साथ वैसा ही करे, जैसा उसने बछड़े के लहू के साथ किया था; इसे करुणासन के सामने लाकर करुणासन पर छिड़क दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वह उस पापबलि के बकरे को जो साधारण जनता के लिये होगा बलिदान करके उसके लहू को बीचवाले पर्दे के भीतर ले आए, और जिस प्रकार बछड़े के लहू से उसने किया था ठीक वैसा ही वह बकरे के लहू से भी करे, अर्थात् उसको प्रायश्चित के ढकने के ऊपर और उसके सामने छिड़के।