Leviticus 16:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab haroon praayashchaitt karane ke liye paavitrasthan men pravesh kare, tab se jab tak vah apane aur apane gharane aur israael kee saree mandlee ke liye praayaashchaitt karake bahar n nikale tab tak koi manushy milapavale tamboo men n rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जिस समय हारून महापवित्र स्थान को शुद्ध करे, उस समय कोई व्यक्ति मिलापवाले तम्बू में नहीं होना चाहिए। किसी व्यक्ति को उसके भीतर तब तक नहीं जाना चाहिए जब तक हारून बाहर न आ जाय। इस प्रकार हारून अपने को और अपने परिवार को शुद्ध करेगा और तब इस्राएल के सभी लोगों को शुद्ध करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वह प्रायश्‍चित्त के हेतु पवित्र-स्‍थान में प्रवेश करेगा और जब तक वह अपने, अपने परिवार एवं समस्‍त इस्राएली धर्मसभा के लिए प्रायश्‍चित्त करके बाहर नहीं निकलेगा, तब तक मिलन-शिविर में कोई भी मनुष्‍य उपस्‍थित नहीं होगा।
Hindi Bible HHBD
और जब हारून प्रायश्चित्त करने के लिये पवित्रास्थान में प्रवेश करे, तब से जब तक वह अपने और अपने घराने और इस्त्राएल की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित्त करके बाहर न निकले तब तक कोई मनुष्य मिलापवाले तम्बू में न रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हारून प्रायश्‍चित्त करने के लिये पवित्रस्थान में प्रवेश करे, तब से जब तक वह अपने और अपने घराने और इस्राएल की सारी मण्डली के लिये प्रायश्‍चित्त करके बाहर न निकले तब तक कोई मनुष्य मिलापवाले तम्बू में न रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वह प्रायश्चित पूरा करने के लिए परम पवित्र स्थान में जाता है, तब तक मिलनवाले तंबू में कोई भी व्यक्ति न रहने पाए, जब तक वह बाहर न आ जाए कि वह अपने लिए, अपने परिवार तथा इस्राएल की सारी सभा के लिए प्रायश्चित पूरा कर सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब हारून प्रायश्चित करने के लिये अति पवित्रस्थान में प्रवेश करे, तब से जब तक वह अपने और अपने घराने और इस्राएल की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित करके बाहर न निकले तब तक कोई मनुष्य मिलापवाले तम्बू में न रहे।