Leviticus 16:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur haroon apane donon hathon ko jeevit bakare par rakhkar israaeliyon ke sab adharma ke kamo, aur unake sab aparadhae, nidan unake sare papon ko angeekar kare, aur unako bakare ke sir par dharakar usako kisee manushy ke hath jo is kam ke liye taaiyar ho jangal men bhejake chhudva de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून अपने दोनों हाथों को जीवित बकरे के सिर पर रखेगा। तब हारून बकरे के ऊपर इस्राएल के लोगों के अपराध और पाप को कबूल करेगा। इस प्रकार हारून लोगों के पापों को बकरे के सिर पर डालेगा। तब वह बकरे को दूर मरुभूमि में भेजेगा। एक व्यक्ति बगल में बकरे को ले जाने के लिए खड़ा रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने दोनों हाथ जीवित बकरे के सिर पर रखेगा, और इस्राएली समाज के समस्‍त अधर्म, अपराध और पाप स्‍वीकार करेगा। वह उनको बकरे के सिर पर डाल देगा, और उस व्यक्‍ति के हाथ से, जो इस कार्य के लिए नियुक्‍त होगा, बकरे को निर्जन प्रदेश में भेज देगा।
Hindi Bible HHBD
और हारून अपने दोनों हाथों को जीवित बकरे पर रखकर इस्त्राएलियों के सब अधर्म के कामों, और उनके सब अपराधों, निदान उनके सारे पापों को अंगीकार करे, और उनको बकरे के सिर पर धरकर उसको किसी मनुष्य के हाथ जो इस काम के लिये तैयार हो जंगल में भेजके छुड़वा दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और हारून अपने दोनों हाथों को जीवित बकरे पर रखकर इस्राएलियों के सब अधर्म के कामों, और उनके सब अपराधों, अर्थात् उनके सारे पापों को अंगीकार करे, और उनको बकरे के सिर पर धरकर उसको किसी मनुष्य के हाथ जो इस काम के लिये तैयार हो जंगल में भेजके छुड़वा दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन उस जीवित बकरे के सिर पर अपने दोनों हाथ रखकर इस्राएल वंशजों के सारे अधर्म के कामों और उनके सारे अपराधों, और पापों को स्वीकार करे और इन्हें इस बकरे के सिर पर लादकर इसे इस कार्य के लिए नियुक्त व्यक्ति के द्वारा निर्जन प्रदेश में छोड़ दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हारून अपने दोनों हाथों को जीवित बकरे पर रखकर इस्राएलियों के सब अधर्म के कामों, और उनके सब अपराधों, अर्थात् उनके सारे पापों को अंगीकार करे, और उनको बकरे के सिर पर धरकर उसको किसी मनुष्य के हाथ जो इस काम के लिये तैयार हो जंगल में भेजकर छुड़वा दे।