Leviticus 16:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah bakara unake sab adharma ke kamon ko apane upar lade huae kisee nirale desh men utta le jaaega isaliye vah manushy us bakare ko jangal meen chhode de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार बकरा सभी लोगों के पाप अपने ऊपर सूनी मरुभूमि में ले जाएगा। जो व्यक्ति बकरे को ले जाएगा वह मरुभूमि में उसे खुला छोड़ देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बकरा उनके सब अधर्म अपने ऊपर लादकर सुनसान स्थान में ले जाएगा। वह व्यक्ति बकरे को निर्जन प्रदेश में छोड़ देगा।
Hindi Bible HHBD
और वह बकरा उनके सब अधर्म के कामों को अपने ऊपर लादे हुए किसी निराले देश में उठा ले जाएगा; इसलिये वह मनुष्य उस बकरे को जंगल मे छोड़े दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह बकरा उनके सब अधर्म के कामों को अपने ऊपर लादे हुए किसी निर्जन स्थान में उठा ले जाएगा; इसलिये वह मनुष्य उस बकरे को जंगल में छोड़ दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह बकरा बीहड़ जगह में उनके सारे अधर्म के कामों को उठा लेगा; वह व्यक्ति उस बकरे को निर्जन प्रदेश में छोड़कर आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह बकरा उनके सब अधर्म के कामों को अपने ऊपर लादे हुए किसी निर्जन देश में उठा ले जाएगा; इसलिए वह मनुष्य उस बकरे को जंगल में छोड़ दे।