Leviticus 16:34 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yah tumhare liye sada kee vidhai hogee, ki israaeliyon ke liye praativarsha aek bar tumhare sare papon ke liye praayaashchaitt kiya jaae. yahova kee is agyaa ke anusar jo us ne moosa ko dee thee haroon ne kiya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों को शुद्ध करने का यह नियम सदैव रहेगा। इस्राएल के लोगों के पाप के निस्तार के लिए तुम उन क्रियाओं को वर्ष में एक बार करोगे।” इसलिए उन्होंने वही किया जो यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह तुम्हारे लिए स्थायी संविधि है कि इस्राएली समाज के सब पापों के कारण उनके लिए वर्ष में एक बार प्रायश्चित्त किया जाए।’ जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उन्होंने वैसा ही किया।
Hindi Bible HHBD
और यह तुम्हारे लिये सदा की विधि होगी, कि इस्त्राएलियों के लिये प्रतिवर्ष एक बार तुम्हारे सारे पापों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए। यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार जो उस ने मूसा को दी थी हारून ने किया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यह तुम्हारे लिये सदा की विधि होगी कि इस्राएलियों के लिये प्रतिवर्ष एक बार तुम्हारे सारे पापों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए।” यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी हारून ने किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यह तुम्हारे लिए सदा की विधि होगी कि इस्राएली प्रजा के लिए उसके सभी पापों के कारण वर्ष में एक बार प्रायश्चित पूरा किया जाए.” मोशेह ने ठीक वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने आदेश दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह तुम्हारे लिये सदा की विधि होगी, कि इस्राएलियों के लिये प्रतिवर्ष एक बार तुम्हारे सारे पापों के लिये प्रायश्चित किया जाए।” यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी, हारून ने किया।