Leviticus 17:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan maain israaeliyon se kahata hoo, ki tum men se koi praanee lohoo n khaa, aur jo paradeshaee tumhare beech rahata ho vah bhee lohoo kabhee n khaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मैं इस्राएल के लोगों से कहता हूँ: तुममें से कोई खून नहीं खा सकता और न ही तुम्हारे बीच रहने वाला कोई विदेशी खून खा सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं इस्राएली समाज से कहता हूं: तुम में से कोई भी व्यक्ति रक्तपान न करे। तुम्हारे मध्य में निवास करने वाला प्रवासी भी रक्तपान न करे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि तुम में से कोई प्राणी लोहू न खाए, और जो परदेशी तुम्हारे बीच रहता हो वह भी लोहू कभी न खाए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण मैं इस्राएलियों से कहता हूँ कि तुम में से कोई प्राणी लहू न खाए, और जो परदेशी तुम्हारे बीच रहता हो वह भी लहू कभी न खाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अतःएव, मैंने इस्राएल वंशजों को यह आदेश दिया, ‘न तुममें से कोई, और न ही कोई विदेशी, जो तुम्हारे बीच में रहता है, लहू को खाए.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण मैं इस्राएलियों से कहता हूँ कि तुम में से कोई प्राणी लहू न खाए, और जो परदेशी तुम्हारे बीच रहता हो वह भी लहू कभी न खाए।”