Leviticus 17:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur israaeliyon men se va unake beech rahanevale paradeashaiyon men se koi manushy kyon n ho jo aher karake khane ke yogy pashu va pakshaee ko pakade, vah usake lohoo ko undelakar dhooli se ddhnap de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति किसी जंगली जानवर या पक्षी को पकड़ता है जिसे खाया जा सेक तो उस व्यक्ति को खून जमीन पर बहा देना चाहिए और मिट्टी से उसे ढक देना चाहिए। चाहे वह व्यक्ति इस्राएल का नागरिक हो या तुम्हारे बीच रहने वाले विदेशी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि इस्राएली समाज का कोई व्यक्ति अथवा तुम्हारे मध्य निवास करने वाला प्रवासी भक्ष्य पशु या पक्षी का शिकार करता है, तो वह उसका रक्त उण्डेल दे और उसको धूल से ढक दे।
Hindi Bible HHBD
और इस्त्राएलियों में से वा उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो अहेर करके खाने के योग्य पशु वा पक्षी को पकड़े, वह उसके लोहू को उंडेलकर धूलि से ढंाप दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों में से या उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो अहेर करके खाने के योग्य पशु या पक्षी को पकड़े; वह उसके लहू को उंडेलकर धूलि से ढाँप दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल वंशजों में से अथवा विदेशियों में से किसी व्यक्ति के हाथ में, जो उनके बीच में रहते हैं, यदि शिकार में कोई खाने योग्य पक्षी अथवा खाने योग्य पशु आ जाए, तो वह उसके लहू को बह जाने दे, तथा इस लहू को धूलि से ढांक दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों में से या उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से, कोई मनुष्य क्यों न हो, जो शिकार करके खाने के योग्य पशु या पक्षी को पकड़े, वह उसके लहू को उण्डेलकर धूलि से ढाँप दे।