Leviticus 17:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki shareer ka praan jo haai vah usaka lohoo hee haai jo usake praan ke sath aek haai isee liye maain israaeliyon se kahata hoo, ki kisee prakar ke praanee ke lohoo ko tum n khana, kyonaki sab praaanaiyon ka praan unaka lohoo hee haai jo koi usako khaae vah nash kiya jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें यह क्यों करना चाहिए? क्योंकि यदि खून तब भी माँस में है तो उस जानवर का प्राण भी माँस में है। इसलिए मैं इस्राएल के लोगों को आदेश देता हूँ उस माँस को मत खाओ जिसमे खून हो! कोई भी व्यक्ति जो खून खाता है अपने लोगों से अलग कर दिया जाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रत्‍येक प्राणी का प्राण उसका रक्‍त है, इसलिए मैंने इस्राएली समाज से कहा है: तुम किसी प्राणी का रक्‍तपान मत करना; क्‍योंकि प्रत्‍येक प्राणी का प्राण उसका रक्‍त है। रक्‍तपान करने वाला व्यक्‍ति समाज में से नष्‍ट किया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लोहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसी लिये मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि किसी प्रकार के प्राणी के लोहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लोहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नाश किया जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसी लिये मैं इस्राएलियों से कहता हूँ कि किसी प्रकार के प्राणी के लहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नष्‍ट किया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि सभी प्राणियों की देह का जीवन लहू में रहता है. इसलिए मैंने इस्राएल वंशजों को यह आदेश दिया है, ‘यह ज़रूरी है कि तुम किसी भी देह के लहू को न खाया करो, क्योंकि देह का जीवन लहू में ही रहता है; उसे, जो इसको खाएगा, वह बाहर कर दिया जाएगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसलिए मैं इस्राएलियों से कहता हूँ कि किसी प्रकार के प्राणी के लहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नष्ट किया जाएगा।