Leviticus 17:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur chahe vah deshaee ho va paradeshaee ho, jo koi kisee loth va faade huae pashu ka mans khaae vah apane vasren ko dhaekar jal se snan kare, aur sanjh tak ashuuddh rahe tab vah shuuddh hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति अपने आप मरे जानवर या किसी दूसरे जानवर द्वारा मारे गए जानवर को खाता है तो वह व्यक्ति सन्ध्या तक अशुद्ध रहेगा। उस व्यक्ति को अपने वस्त्र और अपना पूरा शरीर पानी से धोना चाहिए। चाहे वह व्यक्ति इस्राएल का नागरिक हो या तुम्हारे बीच रहने वाला कोई विदेशी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो व्यक्‍ति, चाहे वह देशी हो अथवा प्रवासी, हिंस्र पशु द्वारा फाड़े गए पशु अथवा स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे हुए पशु का मांस खाएगा, तो वह अपने वस्‍त्र धोएगा और जल में स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा; और तब शुद्ध हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और चाहे वह देशी हो वा परदेशी हो, जो कोई किसी लोथ वा फाड़े हुए पशु का मांस खाए वह अपने वस्त्रों को धोकर जल से स्नान करे, और सांझ तक अशुद्ध रहे; तब वह शुद्ध होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और चाहे वह देशी हो या परदेशी हो, जो कोई किसी लोथ या फाड़े हुए पशु का मांस खाए वह अपने वस्त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे; तब वह शुद्ध होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई व्यक्ति, स्वदेशी अथवा विदेशी, उस पशु को खा ले, जिसे वन्य पशुओं द्वारा फाड़ डाला गया हो, तो वह अपने वस्त्रों को धोकर, स्‍नान करे, वह शाम तक अशुद्ध रहेगा; इसके बाद वह शुद्ध हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चाहे वह देशी हो या परदेशी हो, जो कोई किसी लोथ या फाड़े हुए # पशु का माँस खाए वह अपने वस्त्रों को धोकर जल से स्नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे; तब वह शुद्ध होगा।