Leviticus 17:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
milapavale tamboo ke dar par, yahova ke nivas ke samhane yahova ko chaddhane ke nimitt n le jaa, to us manushy ko lohoo bahane ka dosh lagega aur vah manushy jo lohoo bahane vala ttharega, vah apane logon ke beech se nash kiya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह व्यक्ति उस जानवर को मिलापवाले तम्बू के द्वारा पर लाएगा उसे उस जानवर का एक भाग यहोवा को भेंट के रूप में देना चाहिए। उस व्यक्ति ने खून बहाया है, मारा है इसलिए उसे यहोवा के पवित्र तम्बू में भेंट ले जानी चाहिए। यदि वह जानवर के भाग को भेंट के रूप में यहोवा को नहीं ले जाता तो उसे अपने लोगों से अलग कर देना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उसको मिलन-शिविर के द्वार पर नहीं लाता है कि प्रभु के निवास-स्‍थान के सम्‍मुख प्रभु को भेंट रूप में उसे अर्पित करे, तो उस व्यक्‍ति पर हत्‍या का आरोप लगाया जाएगा। उसने रक्‍त बहाया है। ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
मिलापवाले तम्बू के द्वार पर, यहोवा के निवास के साम्हने यहोवा को चढ़ाने के निमित्त न ले जाए, तो उस मनुष्य को लोहू बहाने का दोष लगेगा; और वह मनुष्य जो लोहू बहाने वाला ठहरेगा, वह अपने लोगों के बीच से नाश किया जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मिलापवाले तम्बू के द्वार पर, यहोवा के निवास के सामने यहोवा को चढ़ाने के निमित्त न ले जाए, तो उस मनुष्य को लहू बहाने का दोष लगेगा; और वह मनुष्य जो लहू बहानेवाला ठहरेगा, वह अपने लोगों के बीच से नष्‍ट किया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और वह इसे मिलनवाले तंबू के द्वार पर याहवेह के तंबू के सामने याहवेह के लिए बलि के रूप में भेंट करने के लिए न लाए, तो उस व्यक्ति को हत्या का आरोपी माना जाएगा. उस व्यक्ति ने लहू बहाया है और उस व्यक्ति को प्रजा से बाहर निकाल दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मिलापवाले तम्बू के द्वार पर, यहोवा के निवास के सामने यहोवा को चढ़ाने के निमित्त न ले जाए, तो उस मनुष्य को लहू बहाने का दोष लगेगा; और वह मनुष्य जो लहू बहानेवाला ठहरेगा #, वह अपने लोगों के बीच से नष्ट किया जाए।