Leviticus 17:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is vidhai ka yah karan haai ki israaelee apane balidan jinako vah khule maaidan men vadha karate haai, ve unhen milapavale tamboo ke dar par yajak ke pas, yahova ke liye le jakar usee ke liye melabaali karake balidan kiya karen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह नियम इसलिए है कि लोग मेलबलि यहोवा को अर्पित करें। इस्राएल के लोगों को उन जानवरों को लाना चाहिए जिन्हें वे मैदानों में मारते हैं। उन्हें उन जानवरों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर लाना चाहिए। उन्हें उन जानवरों को याजक के पास लाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसका उद्देश्‍य यह है कि इस्राएली लोग अपने अपने बलि-पशु जिन्‍हें वे खुले मैदान में बलि चढ़ाते हैं, प्रभु के पास मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास लाएं और उनको प्रभु के लिए सहभागिता-बलि के रूप में चढ़ाएं।
Hindi Bible HHBD
इस विधि का यह कारण है कि इस्त्राएली अपने बलिदान जिनको वह खुले मैदान में वध करते हैं, वे उन्हें मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास, यहोवा के लिये ले जाकर उसी के लिये मेलबलि करके बलिदान किया करें;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस विधि का यह कारण है कि इस्राएली अपने बलिदान जिनको वे खुले मैदान में वध करते हैं, वे उन्हें मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास, यहोवा के लिये ले जाकर उसी के लिये मेलबलि करके बलिदान किया करें;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऐसा करने का कारण यह है कि इस्राएल वंशज उनकी वे बलियां, जिनका बलिदान वे खुले मैदान में कर रहे थे, इन बलियों को पुरोहित के पास मिलनवाले तंबू के द्वार पर याहवेह के सामने लाकर उन्हें याहवेह को मेल बलि के रूप में भेंट करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस विधि का यह कारण है कि इस्राएली अपने बलिदान जिनको वे खुले मैदान में वध करते हैं, वे उन्हें मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास, यहोवा के लिये ले जाकर उसी के लिये मेलबलि करके बलिदान किया करें;