Leviticus 18:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum misr desh ke kamon ke anusar jis men tum rahate the n karana aur kanan desh ke kamon ke anusar bhee jahan maain tumhen le chalata hoon n karana aur n un deshaen kee vidhaiyon par chalana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहाँ आने के पहले तुम लोग मिस्र में थे। तुम्हें वह नहीं करना चाहिए जो वहाँ हुआ करता था! मैं तुम लोगों को कनान ले जा रहा हूँ। तुम लोगों को वह नहीं करना है जो उस देश में किया जाता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसा वे मिस्र देश में, जहाँ तुमने निवास किया था, करते हैं वैसा तुम मत करना। जैसा वे कनान देश में करते हैं, जहाँ मैं तुम्‍हें ले जा रहा हूँ, वैसा तुम मत करना। तुम उनकी संविधियों पर मत चलना।
Hindi Bible HHBD
तुम मि देश के कामों के अनुसार जिस में तुम रहते थे न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी जहां मैं तुम्हें ले चलता हूं न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार, जिसमें तुम रहते थे, न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी, जहाँ मैं तुम्हें ले चलता हूँ, न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम मिस्र देश के कार्यों के अनुसार व्यवहार नहीं करोगे, जहां तुम रहा करते थे, और न ही कनान देश के कार्यों का, जहां मैं तुम्हें लिए जा रहा हूं; तुम उनकी विधियों का पालन नहीं करोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार, जिसमें तुम रहते थे, न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी, जहाँ मैं तुम्हें ले चलता हूँ, न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।