Leviticus 18:30 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah agyaa jo maain ne tumhare manane ko dee haai use tum manana, aur jo ghainaunee reetiyan tum se paahile prachalit haain un men se kisee par n chalana, aur n unake karan ashuuddh ho jana. maain tumhara parameshvar yahova hoon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अन्य लोगों ने उन भयंकर पापों को किया है। किन्तु मेरे नियमों का पालन करना चाहिए। तुम्हें उन भयंकर पापों में से कोई भी नहीं करना चाहिए। उन भयंकर पापों से अपने को असुद्ध मत बनाओ। मैं तम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मेरे आदेश का पालन करो: तुम उन घृणास्पद प्रथाओं को नहीं मानना, जिनको तुमसे पूर्व माना जाता था। उनके द्वारा स्वयं को अशुद्ध मत करना। मैं प्रभु तुम्हारा परमेश्वर हूँ।’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह आज्ञा जो मैं ने तुम्हारे मानने को दी है उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियाँ तुम से पहले प्रचलित हैं उनमें से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम मेरे आदेश का पालन करो कि तुम किसी भी घिनौनी रीति का पालन न करो, जिनका पालन तुम्हारे सामने होता रहा था, कि तुम उनसे स्वयं को अशुद्ध न कर बैठो; मैं ही वह याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह आज्ञा जो मैंने तुम्हारे मानने को दी है, उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियाँ तुम से पहले प्रचलित हैं, उनमें से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”