Leviticus 19:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
baahire ko shaap n dena, aur n andho ke age ttokar rakhna aur apane parameshvar ka bhy manana maain yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें किसी बहरे आदमी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। तुम्हें किसी अन्धे को गिराने के लिए उसके सामने कोई चीज नहीं रखनी चाहिए। किन्तु तुम्हें अपने परमेश्वर यहोवा का सम्मान करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम बहरे को अपशब्‍द मत कहना, और न अन्‍धे के सम्‍मुख रोड़ा अटकाना, वरन् तुम परमेश्‍वर से डरना। मैं प्रभु हूँ।
Hindi Bible HHBD
बहिरे को शाप न देना, और न अन्धे के आगे ठोकर रखना; और अपने परमेश्वर का भय मानना; मैं यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बहिरे को शाप न देना, और न अंधे के आगे ठोकर रखना; और अपने परमेश्‍वर का भय मानना; मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तुम किसी बहिरे को शाप न देना, न ही अंधे के सामने ठोकर का पत्थर रखना, परंतु अपने परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना; मैं ही याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बहरे को श्राप न देना, और न अंधे के आगे ठोकर रखना; और अपने परमेश्वर का भय मानना; मैं यहोवा हूँ।