Leviticus 19:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
lootara banake apane logon men n fira karana, aur aek doosare ke lohoo bahane kee yuaktaiyan n bandhana maain yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें अन्य लोगों के विरुद्ध चारों ओर अफवाहें फैलाते हुए नहीं चलना चाहिए। ऐसा कुछ न करो जो तुम्हारे पड़ोसी के जीवन को खतरे में डाले। मैं यहोव हूँ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम निन्दक के समान अपने लोगों में यहां-वहां निन्दा मत फैलाना, और न अपने पड़ोसी की हत्या के उदेश्य से घात लगाना। मैं प्रभु हूँ।
Hindi Bible HHBD
लूतरा बनके अपने लोगों में न फिरा करना, और एक दूसरे के लोहू बहाने की युक्तियां न बान्धना; मैं यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लुतरा बनके अपने लोगों में न फिरा करना, और एक दूसरे का लहू बहाने की युक्तियाँ न बाँधना; मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तुम अपने लोगों के बीच निंदा करते न फिरना. “ ‘यदि तुम्हारे पड़ोसी का जीवन खतरे में हो तो तुम शांत न बने रहना; मैं ही याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बकवादी बनके अपने लोगों में न फिरा करना, और एक दूसरे का लहू बहाने की युक्तियाँ न बाँधना; मैं यहोवा हूँ।