Leviticus 19:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum lohoo laga hua kuchh mans n khana. aur n ttona karana, aur n shuubh va ashuubh muhootorn ko manana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें कोई चीज़, उसमें खून रहते तक नहीं खानी चाहिए। “तुम्हें भविष्यवाणी करने के लिये जादू या शगुन आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तुम रक्‍त सम्‍मिश्रित मांस मत खाना। तुम शकुन-अपशकुन मत मानना, और न जादू-टोना करना।
Hindi Bible HHBD
तुम लोहू लगा हुआ कुछ मांस न खाना। और न टोना करना, और न शुभ वा अशुभ मुहूर्तों को मानना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम लहू लगा हुआ कुछ मांस न खाना। और न टोना करना, और न शुभ या अशुभ मुहूर्तों को मानना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तुम किसी भी वस्तु को लहू के साथ न खाना. “ ‘न ही शकुन विचारना अथवा जादू-टोना करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम लहू लगा हुआ कुछ माँस न खाना। और न टोना करना, और न शुभ या अशुभ मुहूर्त्तों को मानना।