Leviticus 19:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sachcha tarajo, dharma ke battkhre, sachcha aepa, aur dharma ka heen tumhare pas rahen maain tumhara parameshvar yahova hoon jo tum ko misr desh se nikal le aya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारी टोकरियाँ ठीक माप की होनी चाहिए। तुम्हारे नापने के पात्रों में द्रव की उचित मात्रा आनी चाहिए। तुम्हारे तराजू और तुम्हारे बाट चीज़ों को ठीक तौलने वाले होने चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ! मैं तुम्हें मिस्र देश से बाहर लाया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारे तराजू, बाट, किलो और लिटर सब ठीक-ठीक हों। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ, जिसने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है।
Hindi Bible HHBD
सच्चा तराजू, धर्म के बटखरे, सच्चा एपा, और धर्म का हीन तुम्हारे पास रहें; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं जो तुम को मि देश से निकाल ले आया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सच्‍चा तराजू, धर्म के बटखरे, सच्‍चा एपा, और धर्म का हीन तुम्हारे पास रहें; मैं तुम्हारा वह परमेश्‍वर यहोवा हूँ जो तुम को मिस्र देश से निकाल ले आया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारी तुला, बाट, किलो और लीटर यथार्थ हों; मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें मिस्र देश से निकालकर लाया हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सच्चा तराजू, धर्म के बटखरे, सच्चा एपा, और धर्म का हीन तुम्हारे पास रहें; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुम को मिस्र देश से निकाल ले आया।