Leviticus 2:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
koi annabaali jise tum yahova ke liye chaddhao khmeer milakar banaya n jaae tum kabhee havan men yahova ke liye khmeer aur madha n jalana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें यहोवा को खमीर वाली कोई अन्नबलि नहीं चढ़ानी चाहिए। तुम्हें यहोवा को, आग द्वारा भेंट के रूप में ख़मीर या शहद नहीं जलाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जो अन्न-बलियाँ तू प्रभु को चढ़ाएगा, वे खमीर से नहीं बनाई जाएँगी। तू प्रभु को अग्नि में अर्पित बलि के रूप में खमीर अथवा मधु कभी नहीं जलाना।
Hindi Bible HHBD
कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ खमीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये खमीर और मधु न जलाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ, ख़मीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये ख़मीर और मधु न जलाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘कोई भी अन्नबलि, जो तुम याहवेह के सामने लेकर आओ, वह खमीर के साथ न बनाई जाये, क्योंकि तुम याहवेह को न तो खमीर की और न ही मधु की अग्निबलि भेंट करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ ख़मीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये ख़मीर और मधु न जलाना।