Leviticus 2:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi too yahova ke liye paahilee upaj ka annabaali chaddhaa, to apanee paahilee upaj ke annabaali ke liye ag se jhulasai hui haree haree bale, arthata haree haree balon ko meenjake nikal lena, tab ann ko chaddhana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि तुम पहली फ़सल से यहोवा को अन्नबलि लाते हो तो तुम्हें भुनी हुई अन्न की बालें लानी चाहिए। इस अन्न को दलकर छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाना चाहिए। इस पहली फसल से तुम्हारी अन्नबलि होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि तू प्रभु को प्रथम फल की अन्न-बलि चढ़ाएगा, तो अपनी प्रथम फल की अन्न-बलि के लिए हरी बालों को मींजकर नए दाने निकालना, और उन्‍हें अग्‍नि में भूंजकर चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
और यदि तू यहोवा के लिये पहिली उपज का अन्नबलि चढ़ाए, तो अपनी पहिली उपज के अन्नबलि के लिये आग से झुलसाई हुई हरी हरी बालें, अर्थात् हरी हरी बालों को मींजके निकाल लेना, तब अन्न को चढ़ाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि तू यहोवा के लिये पहली उपज का अन्नबलि चढ़ाए, तो अपनी पहली उपज के अन्नबलि के लिए आग में भुनी हुई हरी हरी बालें, अर्थात् हरी हरी बालों को मींजके निकाल लेना, तब अन्न को चढ़ाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि तुम याहवेह को पहले फल की बलि भेंट करो, तो अपनी पहले फल बलि में अग्निबलि के लिए अग्नि में भुने गए नए अन्‍न की बालें लेकर आना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि तू यहोवा के लिये पहली उपज का अन्नबलि चढ़ाए, तो अपनी पहली उपज के अन्नबलि के लिये आग में भुनी हुई हरी-हरी बालें, अर्थात् हरी-हरी बालों को मींजकर निकाल लेना, तब अन्न को चढ़ाना।