Leviticus 20:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi apanee sautelee mata ke sath soa, vah jo apane pita hee ka tan ughaadnevala ttharega so isaaliye ve donon nishchay mar dale jaae, unaka koon unheen ke sir par padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई व्याक्ति अपनी विमाता से यौन सम्बन्ध करता है तो उस व्यक्ति को मार डालना चाहिए। उस व्यक्ति को और उसकी विमाता दोनों को मार डालना चाहिए। उस व्यक्ति ने अपने पिता के विरुद्ध पाप किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पुरुष अपने पिता की स्त्री के साथ सहवास करता है, वह अपने पिता का अनादर करता है। दोनों को मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा। उनका रक्त उनके सिर पर पड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई अपनी सौतेली माता के साथ सोए, वह जो अपने पिता ही का तन उघाड़नेवाला ठहरेगा; सो इसलिये वे दोनों निश्चय मार डाले जाएं, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि कोई अपनी सौतेली माता के साथ सोए, वह अपने पिता ही का तन उघाड़नेवाला ठहरेगा; इसलिये वे दोनों निश्चय मार डाले जाएँ, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई व्यक्ति अपने पिता की पत्नी से सहवास कर लेता है, तो उसने अपने पिता का अपमान किया है; इसलिये अवश्य है कि उन दोनों का वध कर दिया जाए; उन दोनों के लहू का दोष उन्हीं पर होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि कोई अपनी सौतेली माता के साथ सोए, वह अपने पिता ही का तन उघाड़नेवाला ठहरेगा; इसलिए वे दोनों निश्चय मार डाले जाएँ, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।