Leviticus 20:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi jis reeti sree se usee reeati puroosh se prasang kare, to ve donon ghainauna kam karanevale ttharenge is karan ve nishchay mar dale jaae, unaka koon unheen ke sir par padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति किसी पुरुष के साथ स्त्री जैसा यौन सम्बन्ध करता है तो दोनों को मार डालना चाहिए। उन्होंने बहुत बुरा यौन पाप किया है। उन्हें दण्ड अवश्य मिलना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कोई पुरुष स्त्री के साथ सहवास के ढंग पर दूसरे पुरुष के साथ सहवास करेगा, तो दोनों घृणास्पद कार्य करेंगे। दोनों को मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा। उनका रक्त उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई जिस रीति स्त्री से उसी रीति पुरूष से प्रसंग करे, तो वे दोनों घिनौना काम करनेवाले ठहरेंगे; इस कारण वे निश्चय मार डाले जाएं, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि कोई जिस रीति स्त्री से उसी रीति पुरुष से प्रसंग करे, तो वे दोनों घिनौना काम करनेवाले ठहरेंगे; इस कारण वे निश्चय मार डाले जाएँ, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई पुरुष किसी पुरुष के साथ वैसा ही सहवास करता है जैसा किसी स्त्री के साथ, तो उन्होंने एक घृणित काम किया है; निश्चित ही उन दोनों का वध कर दिया जाए. उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि कोई जिस रीति स्त्री से उसी रीति पुरुष से प्रसंग करे, तो वे दोनों घिनौना काम करनेवाले ठहरेंगे; इस कारण वे निश्चय मार डाले जाएँ, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।