Leviticus 20:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yadi koi puroosh kisee retumatee sree ke sang sokar usaka tan ughaade, to vah puroosh usake roodhair ke sote ka ughaadnevala ttharega, aur vah sree apane roodhair ke sote kee ughaadnevalee ttharegee is karan donon apane logon ke beech se nash kiae jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति किसी स्त्री के साथ मासिकधर्म के रक्त स्राव के समय यौन सम्बन्ध करेगा तो स्त्री पुरुष दोनों को अपने लोगों से अलग कर देना चाहिए। उन्होंने पाप किया है क्योंकि उसने खून के स्रोत को उघाड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कोई पुरुष ऋतुमति स्‍त्री के साथ सहवास करेगा और उसकी नग्‍नता को उघाड़ेगा तो ऐसा पुरुष उसके रक्‍त-स्रोत को नग्‍न करता है। और वह स्‍त्री भी अपने रक्‍त-स्रोत को उघाड़ती है। अत: दोनों अपने लोगों के मध्‍य से नष्‍ट किए जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
फिर यदि कोई पुरूष किसी ऋतुमती स्त्री के संग सोकर उसका तन उघाड़े, तो वह पुरूष उसके रूधिर के सोते का उघाड़नेवाला ठहरेगा, और वह स्त्री अपने रूधिर के सोते की उघाड़नेवाली ठहरेगी; इस कारण दोनों अपने लोगों के बीच से नाश किए जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यदि कोई पुरुष किसी ऋतुमती स्त्री के संग सोकर उसका तन उघाड़े, तो वह पुरुष उसके रुधिर के सोते का उघाड़नेवाला ठहरेगा, और वह स्त्री अपने रुधिर के सोते को उघाड़नेवाली ठहरेगी; इस कारण वे दोनों अपने लोगों के बीच में से नष्‍ट किए जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी ऋतुमती से संभोग कर उसकी लज्जा को उघाड़ता है, उसने उसके ऋतुस्राव के स्रोत को उघाड़ा है और उस स्त्री ने अपने रक्त प्रवाह को उघाड़ा है, उन दोनों को लोगों के बीच में से निकाल दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यदि कोई पुरुष किसी ऋतुमती स्त्री के संग सोकर उसका तन उघाड़े, तो वह पुरुष उसके रूधिर के सोते का उघाड़नेवाला ठहरेगा, और वह स्त्री अपने रूधिर के सोते की उघाड़नेवाली ठहरेगी; इस कारण वे दोनों अपने लोगों के बीच में से नाश किए जाएँ।