Leviticus 20:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaeliyon se kah, ki israaeliyon men se, va israaeliyon ke beech rahanevale paradeashaiyon men se, koi kyon n ho jo apanee koi santan molek ko balidan kare vah nishchay mar dala jaae aur janata usako patthravah kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें इस्राएल के लोगों से यह भी कहना चाहिए: तुम्हारे देश में कोई व्यक्ति अपने बच्चों में से किसी को झूठे देवता मोलेक को दे सकता है। उस व्यक्ति को मार डालना चाहिए। इससे अन्तर नहीं पड़ता कि वह इस्राएल का नागरिक है या इस्राएल में रहने वाला कोई विदेशी है, तुम्हें उसे पत्थर फेंक फेंक कर मार डालना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू इस्राएली समाज से यह कहना: यदि इस्राएली समाज का कोई व्यक्ति अथवा इस्राएलियों के मध्य में निवास करने वाला कोई प्रवासी अपनी सन्तान मोलेक देवता को देगा, तो उसे मृत्युदण्ड दिया जाएगा। उस देश के लोग उसे पत्थरों से मार डालेंगे।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों से कह, कि इस्त्राएलियों में से, वा इस्त्राएलियों के बीच रहनेवाले परदेशियों में से, कोई क्यों न हो जो अपनी कोई सन्तान मोलेक को बलिदान करे वह निश्चय मार डाला जाए; और जनता उसको पत्थरवाह करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों से कह कि इस्राएलियों में से या इस्राएलियों के बीच रहनेवाले परदेशियों में से, कोई क्यों न हो जो अपनी कोई सन्तान मोलेक को बलिदान करे, वह निश्चय मार डाला जाए; और जनता उस पर पथराव करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल वंशजों को तुम ये आदेश भी देना: ‘इस्राएल वंशजों में से कोई भी व्यक्ति अथवा इस्राएल में रह रहे परदेशियों में से कोई भी, जो अपनी संतान में से किसी को भी मोलेख को भेंट करता है, निश्चयतः उसका वध कर दिया जाए; उस देश के निवासी उस पर पथराव करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों से कह कि इस्राएलियों में से, या इस्राएलियों के बीच रहनेवाले परदेशियों में से, कोई क्यों न हो, जो अपनी कोई सन्तान मोलेक # को बलिदान करे वह निश्चय मार डाला जाए; और जनता उसको पथरवाह करे।