Leviticus 20:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tum mere liye paavitra bane rahana kyonki maain yahova svayan paavitra hoo, aur maain ne tum ko aur deshaen ke logon se isaaliye alag kiya haai ki tum nirantar mere hee bane raho..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुम्हें अपना विशेष जन बनाया है। इसलिए तुम्हें मेरे लिए पवित्र होना चाहिए। क्यों? क्योंकि मैं यहोवा हूँ और मैं पवित्र हूँ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम मेरे लिए पवित्र होगे; क्योंकि मैं प्रभु, पवित्र हूँ। मैंने तुम्हें अन्य जातियों से अलग किया है कि तुम मेरे अपने बनो।
Hindi Bible HHBD
और तुम मेरे लिये पवित्रा बने रहना; क्योंकि मैं यहोवा स्वयं पवित्रा हूं, और मैं ने तुम को और देशों के लोगों से इसलिये अलग किया है कि तुम निरन्तर मेरे ही बने रहो।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम मेरे लिये पवित्र बने रहना; क्योंकि मैं यहोवा स्वयं पवित्र हूँ, और मैं ने तुम को और देशों के लोगों से इसलिये अलग किया है कि तुम निरन्तर मेरे ही बने रहो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार ज़रूरी है कि तुम मेरे प्रति पवित्र रहो, क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो पवित्र हूं; मैंने तुम्हें मेरी प्रजा होने के लिए लोगों से अलग किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम मेरे लिये पवित्र बने रहना; क्योंकि मैं यहोवा स्वयं पवित्र हूँ, और मैंने तुम को और देशों के लोगों से इसलिए अलग किया है कि तुम निरन्तर मेरे ही बने रहो।