Leviticus 20:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi koi puroosh va sree ojhai va boot kee sadhana kare, to vah nishchay mar dala jaae aeeson ka patthravah kiya jaa, unaka koon unheen ke sir par padega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई पुरुष या कोई स्त्री जो ओझा हो या कोई भूतसिद्धि हो, तो उन्हें निश्चय ही मार दिया जाना चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे उन्हें पत्थर मार मार कर मार दें। उन्हें मार ही दिया जाना चाहिए।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘प्रत्येक स्त्री अथवा पुरुष को जो ओझा या भूत-प्रेत साधने वाला है, मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा। उनका पत्थरों से मार कर वध किया जाएगा। उनका रक्त उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।’
Hindi Bible HHBD
यदि कोई पुरूष वा स्त्री ओझाई वा भूत की साधना करे, तो वह निश्चय मार डाला जाए; ऐसों का पत्थरवाह किया जाए, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि कोई पुरुष या स्त्री ओझाई अथवा भूत की साधना करे, तो वह निश्चय मार डाला जाए; ऐसों पर पथराव किया जाए, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई तांत्रिक एवं ओझा है, तो निश्चित ही उसका वध कर दिया जाए. उन पर पथराव किया जाए, उनके लहू का दोष उन्हीं पर है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि कोई पुरुष या स्त्री ओझाई या भूत की साधना करे, तो वह निश्चय मार डाला जाए; ऐसों पर पथराव किया जाए, उनका खून उन्हीं के सिर पर पड़ेगा।”