Leviticus 20:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain bhee us manushy ke virooddh hokar usako usake logon men se is karan nash karoonga, ki us ne apanee santan molek ko dekar mere paavitrasthan ko ashuuddh kiya, aur mere pavitra nam ko apavitra ttharaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उस व्यक्ति के विरुद्ध होऊँगा। मैं उसे उसके लोगों से अलग करूँगा। क्यों? क्योंकि उसने अपने बच्चों को मोलेक को दिया। उसने यह प्रकट किया कि वह मेरे पवित्र नाम का सम्मान नहीं करता। उसने मरे पवित्र स्थान को अशुद्ध किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि किसी ने मेरे पवित्र-स्‍थान को अशुद्ध और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र करके अपनी सन्‍तान मोलेक देवता को दी, तो मैं स्‍वयं ऐसे व्यक्‍ति से विमुख होऊंगा और उसके लोगों के मध्‍य से उसे नष्‍ट करूँगा।
Hindi Bible HHBD
और मैं भी उस मनुष्य के विरूद्ध होकर उसको उसके लोगों में से इस कारण नाश करूंगा, कि उस ने अपनी सन्तान मोलेक को देकर मेरे पवित्रास्थान को अशुद्ध किया, और मेरे पवित्रा नाम को अपवित्रा ठहराया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं भी उस मनुष्य के विरुद्ध होकर उसको उसके लोगों में से इस कारण नष्‍ट करूँगा कि उसने अपनी सन्तान मोलेक को देकर मेरे पवित्रस्थान को अशुद्ध किया, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं भी उस व्यक्ति से मुंह फेर लूंगा और उसे प्रजा से निकाल बाहर कर दूंगा, क्योंकि उसने अपनी संतानों में से कुछ को मेरे पवित्र स्थान को अशुद्ध और मेरे पवित्र नाम को भ्रष्‍ट करने के लिए मोलेख के लिए भेंट किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं भी उस मनुष्य के विरुद्ध होकर, उसको उसके लोगों में से इस कारण नाश करूँगा, कि उसने अपनी सन्तान मोलेक को देकर मेरे पवित्रस्थान को अशुद्ध किया, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराया।