Leviticus 20:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab to maain svayan us manushy aur usake gharane ke virooddh hokar usako aur jitane usake peechhe hokar molek ke sath vyabhaichar karen un sabhon ko bhee unake logon ke beech men se nash karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं उस व्यक्ति और उसके परिवार के विरुद्ध होऊँगा। मैं उसे उसके लोगों से अलग करुँगा मैं किसी भी ऐसे व्यक्ति को उसके लोगों से अलग करुँगा जो मेरे प्रति विश्वास नहीं रखता और मोलेक का अनुसरण करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो मैं उससे तथा उसके परिवार से विमुख होऊंगा, और उनके लोगों के मध्य से उस व्यक्ति को तथा उन सबको नष्ट कर दूंगा जो उस व्यक्ति की देखा-देखी मोलेक देवता का अनुगमन कर वेश्या सदृश व्यवहार करेंगे, और यों मुझसे विश्वासघात करेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब तो मैं स्वयं उस मनुष्य और उसके घराने के विरूद्ध होकर उसको और जितने उसके पीछे होकर मोलेक के साथ व्यभिचार करें उन सभों को भी उनके लोगों के बीच में से नाश करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तो मैं स्वयं उस मनुष्य और उसके घराने के विरुद्ध होकर उसको और जितने उसके पीछे होकर मोलेक के साथ व्यभिचार करें उन सभों को भी उनके लोगों के बीच में से नष्ट करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तो मैं स्वयं उस व्यक्ति एवं उसके परिवार से मुंह फेर लूंगा और उन्हें प्रजा से निकाल बाहर कर दूंगा; उस व्यक्ति को और उन सभी लोगों को, जो मोलेख के प्रति श्रद्धा दिखा करके मेरे साथ विश्वास को तोड़ने में उस व्यक्ति का साथ देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तो मैं स्वयं उस मनुष्य और उसके घराने के विरुद्ध होकर उसको और जितने उसके पीछे होकर मोलेक के साथ व्यभिचार करें उन सभी को भी उनके लोगों के बीच में से नाश करूँगा।