Leviticus 20:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir jo praanee ojhaon va bootasadhanevalon kee or firake, aur unake peechhe hokar vyaabhaicharee bane, tab maain us praanee ke virooddh hokar usako usake logon ke beech men se nash kar doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं उस व्यक्ति के विरुद्ध होऊँगा जो किसी ओझा और भूतसिद्धि के पास सलाह के लिए जाता है। वह व्यक्ति मुझसे विश्वासघात करता है। इसलिए मैं उस व्यक्ति को उसके लोगों से अलग करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि कोई व्यक्ति ओझों तथा भूत-प्रेतों को साधने वालों की ओर उन्मुख होगा और उनका अनुगमन कर मेरे प्रति वेश्या सदृश व्यवहार करेगा, तो मैं उस व्यक्ति से विमुख होऊंगा और उसके लोगों के मध्य से उसको नष्ट करूंगा।
Hindi Bible HHBD
फिर जो प्राणी ओझाओं वा भूतसाधनेवालों की ओर फिरके, और उनके पीछे होकर व्यभिचारी बने, तब मैं उस प्राणी के विरूद्ध होकर उसको उसके लोगों के बीच में से नाश कर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर जो प्राणी ओझाओं या भूतसाधनेवालों की ओर फिरके, और उनके पीछे होकर व्यभिचारी बने, तो मैं उस प्राणी के विरुद्ध होकर उसको उसके लोगों के बीच में से नष्ट कर दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘जहां तक उस व्यक्ति का प्रश्न है, जो तांत्रिकों और ओझाओं की ओर फिर गया हो, मेरे साथ विश्वास तोड़ने में उनका साथ देता है, मैं उस व्यक्ति से भी मुंह फेर लूंगा और उसे मेरी प्रजा से अलग कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर जो मनुष्य ओझाओं या भूत साधनेवालों की ओर फिरके, और उनके पीछे होकर व्यभिचारी बने, तब मैं उस मनुष्य के विरुद्ध होकर उसको उसके लोगों के बीच में से नाश कर दूँगा।