Leviticus 21:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo apane bhaiyon men mahayajak ho, jisake sir par abhaishok ka tel dala gaya ho, aur jisaka pavitra vasren ko paahinane ke liye sanskar hua ho, vah apane sir ke bal bikhrane n de, aur apane vasr faade
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“महायाज अपने भाईयों में से चुना जाता था। अभिषेक का तेल उसके सिर पर डाला जाता था। इस प्रकार वह माहायाजक के विशेष कर्त्तव्य के लिए नियुक्त किया जाता था। वह महायाजक के विशेष वस्त्र को पहनने के लिए चुना जाता था। इसलिए उसे अपने दुःख को प्रकट करने वाला कोई काम समाज में नहीं करना चाहिए। उसे अपने बाल जंगली ढंग से नहीं बिखेरने चाहिए। उसे अपने वस्त्र नहीं फाड़ने चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जो पुरोहित अपने पुरोहित-भाइयों में प्रमुख है, जिसके सिर पर अभ्‍यंजन का तेल उण्‍डेला गया है, जिसको पुरोहित पद पर प्रतिष्‍ठित किया गया है कि वह पुरोहित की पोशाक पहिन सके, वह अपने सिर के केश बिखरने नहीं देगा और न मृत्‍युशोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
और जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो, और जिसका पवित्रा वस्त्रों को पहिनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और अपने वस्त्रा फाड़े;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहिनने के लिये संस्कार हुआ हो वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘वह पुरोहित, जो अपने भाइयों में प्रधान है, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल उंडेला गया है, जिसे पुरोहित वस्त्र धारण करने के लिए पवित्र किया गया है, वह पुरोहित अपने सिर को न उघाड़े, न ही अपने वस्त्र फाड़े;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो #, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;